UK TV GLOBAL DIGITAL BROADCAST
24x7 LIVE NEWS FEED
LIVE TV
FLASH NEWS
Welcome to UK TV Global: Breaking News, Immigration Updates, IPL Insights, Share Market & Health Tips

UK TV Global Breaking News Today | 24 May 2026 Morning Headlines India & World

UK TV Global - Morning Breaking News
Fast • Trusted • Global News Network
BREAKING NEWS UPDATE
सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें | 24 मई 2026 | रविवार

📰 आज की 16 बड़ी खबरें

1.
व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग हुई। उस समय डोनाल्ड ट्रंप परिसर में मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर मार गिराया।
2.
दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार हैं। दोनों देश 60 दिन के लिए सीजफायर बढ़ाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं।
3.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उत्पादन में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 50% तक बढ़ाई जाएगी। भारत अगले 25-30 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बन सकता है।
4.
CDS अनिल चौहान ने कहा कि भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की सबसे बड़ी भूमिका होगी।
5.
केंद्र सरकार ने ₹33,660 करोड़ के बजट के साथ देशभर में 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की बड़ी योजना लॉन्च की।
6.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
7.
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 26 मई को अपने 30 साल पूरे करेगी। टीम अब तक 800 से ज्यादा एयर शो कर चुकी है।
8.
CBSE पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामलों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सख्त रुख अपनाया है।
9.
कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश की असली लड़ाई हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि अमीरी और गरीबी के मुद्दे पर होगी।
10.
पश्चिम बंगाल के फालता में आज मतगणना होगी। रीपोलिंग में 88% मतदान दर्ज किया गया था।
11.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में पशु बलि पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश को सही ठहराया है।
12.
बीजेपी ने कहा कि कई विदेशी ताकतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश कर रही हैं।
13.
ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सोमवार को CJI की अगुवाई में सुनवाई होगी।
14.
देश के बड़े शहरों में 25% से 60% तक पानी बर्बाद हो रहा है। इंदौर में 65% पानी लीकेज के कारण बर्बाद हो रहा है।
15.
IPL में लखनऊ पर जीत के बाद पंजाब की टीम टॉप-4 में पहुंच गई है। प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं।
16.
क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गर्मी अब रातों में भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती नमी और अनियोजित शहरीकरण के कारण हीटवेव ज्यादा खतरनाक हो रही है।
open this